अंगूर, हरे, काले और लाल रंग के छोटे, अंडाकार फल होते हैं, जिन्हें आप नाश्ते के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे किशमिश बनाने के लिए सुखाया जा सकता है। यह फल जैम, वाइन और जूस जैसे खाद्य पदार्थों में भी एक मुख्य घटक के रूप में इस्तेमाल होता है। अंगूर के फल के साथ उसके पत्तों को फेंके नहीं, क्योंकि अंगूर के पत्ते कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणवत्ता पाई जाती है। वे कैलोरी में कम होते हैं, जो उन्हें उन लोगों के लिए एक सही विकल्प बनाता है, जो अपने शरीर के वजन पर नज़र रखना चाहते हैं। उन्हें ताज़ा खाया जा सकता है या चावल, सब्ज़ियों और मीट के साथ भी खाया जा सकता है ।
पोषण विशेषज्ञ अवनी कौल के अनुसार “इन पत्तों में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, और ये कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं”। यहां लगभ अंगूर के 5 पत्तों (लगभग 14 ग्राम) का पोषण मूल्य दिया गया है:
कैलोरी: 14 किलो कैलोरी
प्रोटीन: 1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 2 ग्राम
फाइबर: 1 ग्राम
विटामिन ए: दैनिक मूल्य (DV) का 77 प्रतिशत
विटामिन सी: DV का 6 प्रतिशत
विटामिन के: DV का 120 प्रतिशत
कैल्शियम: DV का 4 प्रतिशत
आयरन: DV का 5 प्रतिशत
विशेषज्ञ के अनुसार “ये पत्ते फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर देते हैं, जो पुरानी बीमारियों के मूल कारणों में से एक है।” फूड एंड केमिकल टॉक्सिकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि अंगूर के पत्तों का अर्क एंटीऑक्सीडेंट की स्थिति में सुधार करके अपना सुरक्षात्मक प्रभाव डालता है।
मजबूत हड्डियों के लिए केवल कैल्शियम की नहीं बल्कि कई अन्य पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है। विशेषज्ञ कहते हैं, “ये पत्ते विटामिन K का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो हड्डियों के मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने के लिए ज़रूरी पोषक तत्व है।” यह हड्डियों के नुकसान या फ्रैक्चर को रोकने में भी मदद करता है, खासकर ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम वाली महिलाओं के लिए ये अधिक फायदेमंद हो सकता है।
सिर्फ़ गाजर में ही विटामिन A और बीटा-कैरोटीन नहीं होता। ये अंगूर के पत्तों में भी पाए जाते हैं। ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हैं। कौल कहते हैं, “ये रेटिना के काम करने में मदद करते हैं, रतौंधी को रोकते हैं और उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं के खतरे को कम करते हैं।”
ये पत्ते आहार फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंत की गतिशीलता (पाचन तंत्र की हरकतें) को बढ़ावा देते हैं और कब्ज़ को रोकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, “इन पत्तों में मौजूद फाइबर स्वस्थ माइक्रोबायोम के लिए आंत के वनस्पतियों के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है।”
पत्तियों में सूजनरोधी प्रभाव होता है। विशेषज्ञ कहते हैं, “अंगूर के पत्तों में मौजूद पॉलीफेनॉल शरीर में सूजन के लक्षणों को कम करते हैं, गठिया, सूजन आंत्र रोग और पुरानी सूजन के कारण शरीर में होने वाले सामान्य दर्द के लक्षणों पर भी नियंत्रण पानी में मददगार साबित हो सकते हैं।”
स्वाभाविक रूप से अंगूर के पत्ते में सैचुरेटेड फैट और सोडियम की कम मात्रा पाई जाती है, वहीं ये शरीर को पर्याप्त पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रदान करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं, “ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो बदले में, हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर देता है।”
रिसर्चगेट द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अंगूर के पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी डायबिटीक गुण होते हैं। उनमें पॉलीफेनॉल होते हैं जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं और भोजन के बाद ग्लूकोज स्पाइक्स को कम करते हैं। इस प्रकार इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक फायदेमंद विकल्प माना जाता है।
अंगूर के पत्तों का उपयोग करके ये व्यंजन तैयार करें:
अंगूर के 10 पत्ते
1/2 कप ब्राउन राइस
1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
3 बड़े चम्मच अजमोद (कटा हुआ)
2 नींबू का रस
हिमालयन नमक
2 बड़े चम्मच सब्जी का शोरबा
ताज़े अंगूर के पत्तों को धोएं और ब्लांच करें, फिर इन्हें सुखाएं।
पके हुए ब्राउन राइस को बारीक कटे प्याज़, अजमोद और नींबू के रस के साथ मिलाकर भरावन तैयार करें।
हिमालयन नमक की एक चुटकी डालकर सीज़न करें।
प्रत्येक अंगूर के पत्ते को समतल (नसों वाला भाग ऊपर की ओर) रखें, मिश्रण का एक चम्मच तने के सिरे के पास रखें, किनारों को अंदर की ओर मोड़ें और कसकर रोल करें।
बेकिंग डिश में सीम-साइड नीचे करके रखें। ऊपर से कुछ नींबू के टुकड़े डालें।
नीचे की तरफ़ सब्जी का शोरबा डालें और 350 डिग्री फ़ारेनहाइट पर 30 से 35 मिनट तक बेक करें।
ठंडा करें और सादे ग्रीक दही के साथ सर्व करें।
अंगूर के 10 पत्ते
एक प्याज (कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
2 गाजर (कद्दूकस की हुई)
1 कप बाजरा
2 बड़े चम्मच अजमोद
दो नींबू का रस
एक चुटकी सेंधा नमक
कटे हुए प्याज को ऑलिव ऑयल में भूनें।
कद्दूकस की हुई गाजर और पहले से पका हुआ बाजरा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
आंच बंद कर दें, ताज़ा अजमोद, नींबू का रस और एक चुटकी सेंधा नमक डालें।
प्रत्येक अंगूर के पत्ते को समतल रखें, मिश्रण का एक चम्मच डालें, किनारों को मोड़ें और कसकर रोल करें।
स्टीमर में व्यवस्थित करें, ढक दें और 20 मिनट तक भाप में पकाएं।
1 कप क्विनोआ
1 कप छोले
1 टमाटर (कटा हुआ)
1 प्याज़ (कटा हुआ)
2 शिमला मिर्च (कटी हुई)
2 बड़े चम्मच अजमोद
10 अंगूर के पत्ते
2 नींबू का रस
ऑलिव ऑयल
एक कटोरे में क्विनोआ, छोले, सब्जियां और अजमोद डालकर एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को अंगूर के पत्तों पर डालें और कसकर रोल करें।
स्टीमर या बर्तन में व्यवस्थित करें, नींबू का रस और जैतून का तेल डालें।
20-30 मिनट तक भाप में पकाएं या इन्हें धीमी आंच पर पकाएं।
अब इन्हें सादे ग्रीक दही के साथ परोसें।
अंगूर के पत्ते आम तौर पर जहरीले नहीं होते, लेकिन संभवतः निम्नलिखित दुष्प्रभाव ला सकते हैं:
यदि नमकीन पत्तों में सोडियम की मात्रा अधिक है, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, या शरीर में पानी जमा हो सकता है।
कभी-कभी चकत्ते जैसी एलर्जी हो सकती है, लेकिन यह खास तौर पर उन लोगों को प्रभावित कर सकती है जिन्हें अंगूर से एलर्जी है।
इन पत्तियों का अत्यधिक सेवन करने से पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है क्योंकि इनमें फाइबर मौजूद होता है।
अंगूर की पत्तियों में आपके शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। लेकिन पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से बचने के लिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़ें : Grapes benefits : अपने मिड मील स्नैक्स में शामिल करें अंगूर, न होगा तनाव, न पड़ेंगी बीमार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।